1. International mother language day

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 FEBRUARY
Shaheed minar Roehl.jpg
शहीद मीनार , ढाका मेडिकल कॉलेज कैम्पस, बांग्लादेश में स्थित शहीद स्मारक ,21 फरवरी 1952 पर बांग्ला (बंगाली ) भाषा के लिए बलिदान की स्मृति।
आधिकारिक नामअन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
उद्देश्यभाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
तिथि21 फरवरी
आवृत्तिवार्षिक

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले।

यूनेस्को द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा से बांग्लादेश के भाषा आन्दोलन दिवस (बांग्ला: ভাষা আন্দোলন দিবস / भाषा आन्दोलोन दिबॉश) को अन्तरराष्ट्रीय स्वीकृति मिली, जो बांग्लादेश में सन 1952 से मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है।

2008 को अन्तरराष्ट्रीय भाषा वर्ष घोषित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व को फिर दोहराया है।

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Comments

Post a Comment